जांजगीर चाम्पा - बलेरो की टक्कर से बाईक सवार दो भाइयों की मौत , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 05/01/2025 10:55:42 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बलेरो की टक्कर से बाईक सवार दो भाइयों की मौत , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा 05 जनवरी 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा तेज रफ्तार बलेरो की टक्कर से दो भाईयों की मौत हो गई है। हादसा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पूछेली मुख्य मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम ग्राम पिपरदा निवासी बसंत पटेल 18 वर्ष और राजेश पटेल 19 वर्ष घूमने के लिए बाइक से बम्हनीडीह आए हुए थे। कुछ घंटों तक घूमने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच पुछेली गांव के मुख्य मार्ग पर चम्पा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनो बाइक से उछल कर एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे जिससे दोनो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौका देख बलेरोचालक वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 

राजेश पटेल के सिर से अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई वही बसंत पटेल को जिला अस्पताल लाया गया मगर हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बसंत पटेल ने रास्ते में ही दम तोड दिया। रविवार को जिला अस्पताल जांजगीर में राजेश पटेल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, वही दूसरे युवक का सिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH