मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर दौरा इस तारीख को , तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

जांजगीर चाम्पा , 04-01-2025 12:55:02 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर दौरा इस तारीख को , तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

जांजगीर चाम्पा 04 जनवरी 2025 - कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगामी 06 जनवरी को प्रस्तावित जिला प्रवास पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हाई स्कूल मैदान जांजगीर एवं खोखरा स्पोर्टस् स्टेडियम में स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत खोखरा स्पोर्टस स्टेडियम, हसदेव क्रिएटर्स हब, अथरिया कुर्मी भवन, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति अनावरण, हाई स्कूल जांजगीर में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे। 

कलेक्टर ने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मुख्य मंच, बेरीकेडिंग, बैठक व्यवस्था, स्टॉल, पेयजल, प्रवेश द्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..

छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत

छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..

सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता

छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट

छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH