जांजगीर चाम्पा - 50 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा , 03-01-2025 9:44:54 PM
जांजगीर चाम्पा 03 जनवरी 2025 - इस वक्त तहसील मुख्यालय चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार की रिश्वत लेते एक घूसखोर अधिकारी को ररंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक ACB ने हाथकरघा विभाग में आज दबिस देकर हैंडलूम निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दरअसल महेंद्र देवांगन नाम के एक ब्यक्ति ने सहायक संचालक हथकरघा विभाग से स्टॉक रिपोर्ट की जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने महेंद्र देवांगन, पूर्व हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट भेजने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद महेन्द्र देवांगन ने ACB में इसकी शिकायत कर बताया कि विभाग का हैंडलूम निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान उनसे किसी कार्य को पूरा करने के लिए रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जब शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, उसी समय ACB की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हैंडलूम निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और यह जांच की जा रही है कि घूसखोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
















