जांजगीर चाम्पा - 19 साल की युवती ने इंस्टाग्राम लाईव कर लगाई फांसी , प्रेम प्रसंग की आशंका

जांजगीर चाम्पा , 01/01/2025 8:07:47 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 19 साल की युवती ने इंस्टाग्राम लाईव कर लगाई फांसी , प्रेम प्रसंग की आशंका

जांजगीर चाम्पा 02 जनवरी 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले में 19 साल की युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। खुदकुशी से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फंखे से फांसी लगा ली। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। युवती का नाम अंकुर नाथ बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से सुसाइड की आशंका जताई है। मृतका के माता पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। 

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी से लाइव किया था। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी, तब तक वह फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। परिजन युवती को उतारकर CHC नवागढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतिका के मोबाइल को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जिसके कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH