31 दिसंबर की रात कंडोम की बिक्री ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड , देखे कंडोम बिक्री के आंकड़े

नई दिल्ली , 01/01/2025 11:05:59 AM
Anil Tamboli
31 दिसंबर की रात कंडोम की बिक्री ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड , देखे कंडोम बिक्री के आंकड़े
नई दिल्ली 01 जनवरी 2025 - 31 दिसंबर 2024 की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया. भारत में भी जश्न का माहौल जबरदस्त रहा. घर-घर में पार्टी का खुमार छाया रहा और इसकी झलक ऑनलाइन ऑर्डर प्लेटफॉर्म्स पर साफ नजर आई. नए साल की पार्टी में भारतीयों का अंदाज जानने के लिए Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स ने दिलचस्प आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात पार्टी के मूड में लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया।

Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आलू भुजिया से लेकर बर्फ के पैकेट्स तक, हर चीज के ऑर्डर की बाढ़ आ गई. Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के पोस्ट शेयर करके हाल बताया. रात 8 बजे तक Blinkit ने 2.3 लाख पैकेट आलू भुजिया डिलीवर किए. उधर, Swiggy Instamart पर 7:30 बजे प्रति मिनट 853 ऑर्डर चिप्स के लिए किए गए.Swiggy Instamart पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 5 आइटम्स में दूध, चॉकलेट, अंगूर, पनीर और चिप्स शामिल थे. Swiggy Instamart के को फाउंडर फणी किशन ने भी इसको लेकर एक पोस्ट किया हैं।

31 दिसंबर की दोपहर तक Swiggy Instamart ने 4,779 पैकेट कंडोम डिलीवर किए. रात होते-होते Blinkit ने 1.2 लाख पैकेट्स कंडोम डिलीवर किए, जिनमें चॉकलेट फ्लेवर सबसे ज्यादा (39%) पसंद किया गया. इसके बाद स्ट्रॉबेरी (31%) और बबलगम (19%) का नंबर आया. Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर नए साल की रात के दिलचस्प आंकड़े शेयर किए।

Blinkit पर रात 8 बजे तक 6,834 पैकेट बर्फ के लिए ऑर्डर हुए, जबकि BigBasket पर बर्फ के ऑर्डर में 1290% का इजाफा देखा गया. Swiggy Instamart के फाउंडर फानी किशन ने ट्वीट किया, 'रात 7:41 पर 119 किलो बर्फ हर मिनट डिलीवर हो रही थी.' BigBasket ने बताया कि डिस्पोजेबल कप-प्लेट की बिक्री में 325% और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थों में 552% की वृद्धि हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH