शराब की दुकान में घुसा चोर तो बोतल देखकर नहीं हुआ कंट्रोल , जमकर पी दारू और फिर,,

देश , 31/12/2024 7:36:44 PM
Anil Tamboli
शराब की दुकान में घुसा चोर तो बोतल देखकर नहीं हुआ कंट्रोल , जमकर पी दारू और फिर,,
मेडक 01 जनवरी 2025 - लालच बुरी बला है’ कहावत तो सुनी ही होगी. लेकिन लालच, बुरी बला तब बनता है जब आप संयम नहीं रखते. अब तेलंगाना के एक चोर को ही ले लो. शराब की दुकान में चोरी का सक्सेसफुल प्लान बनाया था. 99 पर्सेंट सफल भी हो गया था. काम खत्म ही होने वाला था कि शराब का भंडार देखकर मन मचल उठा. संयम खोया और गटक गया दारू. इतनी पी ली कि दुकान में ही टल्ली हो गया. चोरी तो विफल हुई ही, पकड़ा भी गया. अब पुलिस हिरासत में है। मामला तेलंगाना के मेडक जिले का बताया गया है।

इंडिया टुडे से जुड़ीं अपूर्वा की रिपोर्ट के मुताबिक चोर ने कनकदुर्गा वाईन्स नाम की शराब दुकान में चोरी करने का प्लान बनाया था. 29 दिसंबर की देर रात को दुकान की छत पर चढ़ गया और वहां लगी टाइल्स हटाईं. अंदर पहुंचने के बाद चालाक चोर ने CCTV कैमरे बंद कर दिए. फिर दराज से कैश निकाला. सिक्युरिटी सिस्टम की हार्ड डिस्क भी अपने पास रख ली।

सब प्लान के मुताबिक चल रहा था. बस 'आखिरी सलाम' रह गया था. सो दुकान से बाहर निकलने से पहले चोर एक ड्रिंक लगा ली. डरने की क्या बात थी, ये तो बस शुरुआत थी. दूसरी ड्रिंक भी ले ली. ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, चल एक और सही. इस एक और चक्कर में पड़ना ही भारी पड़ गया. नशे के मजे में कैपेसिटी से ज्यादा शराब पी ली. नतीजा, दुकान में ही टुन्न होकर सो गया।

अगले दिन जब दुकान खोली गई तो चोर फर्श पर बेसुध पड़ा था. दुकान के मालिक और स्टाफ ने उसे देखा. पुलिस को मामले की सूचनी दी. चोर के आसपास कैश और बोतले बिखरी हुई थीं. उसके चेहरे पर चोट का निशान भी था. पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश चोर को हिरासत में ले लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, नशे की हालात में चोर को एम्बुलेंस से रामायम्पेटा सरकारी अस्पताल ले जाना गया. बताया गया कि रात होने तक भी उसे होश नहीं आया था. जिस वजह से पुलिस के लिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. और जांच आगे बढ़ाने के लिए उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH