प्रेमी से मिलने के लिए नाबालिग माँ के साथ रोज करती थी यह कांड , खुलासा होने पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 28/12/2024 7:21:48 PM
Anil Tamboli
प्रेमी से मिलने के लिए नाबालिग माँ के साथ रोज करती थी यह कांड , खुलासा होने पर मचा हड़कंप
लखनऊ 29 दिसम्बर 2024 - लखनऊ के कृष्णनगर क्षेत्र में रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग तीन महीने से अपनी मां को नींद की गोलियां खिला रही थी। उनके खाने में रोजाना 3 से 4 गोलियां मिला देती थी। फिर मां के सो जाने के बाद अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। यही नहीं, कभी-कभी मां को कमरे में बंद कर नाबालिग प्रेमी से मिलने भी निकल जाती थी। इसका खुलासा तब हुआ जब मां की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। 

जांच के बाद पता चला कि उन्हें नीद की गोलियों की हैवी डोज दी जा रही थी। परिवार वालों की सख्ती के बाद नाबालिग ने दवा खिलाने की बात कबूली। उसके पास से नींद की गोलियों के अलावा जहर की सीसी भी बरामद हुई। नींद की गोलियां और जहर की सीसी उसके प्रेमी ने लाकर दी थी। 

जानकारी के मुताबिक 15 साल की छात्रा स्कूल आते जाते समय मोबाइल पर अपने एक फ्रेंड से नियमित बात करती थी। उसकी मां ने उसे पकड़ लिया था। उसका फोन रखवा लिया था। इसकी वजह से उसने कई बार मां से झगड़ा व मारपीट भी की थी। फिर भी मां ने उसे फोन नहीं दिया। फिर उसने अपने मित्र के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने का तरीका निकाला। इसके लिए उसने दोस्त से नींद की गोलियां मंगवाईं। फिर रोजाना मां के खाने में तीन से चार गोलियां मिला देती थी। 

मां के सोने के बाद वह अपने मित्र से फोन पर बातें करती थी। कभी कभी बाहर से ताला बंद करके निकल भी जाती थी। लड़की के पिता बाहर नौकरी करते थे। इधर उसकी मां की तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच की दो पता चला कि उन्हें नींद की दवा की हैवी डोज दी जा रही है। इसके बाद परिवार के लोगों का शक लड़की पर गया। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो तस्वीर साफ हो गई। लड़की अपने दोस्त से रोजाना बात करती थी। घर में रखी दवाएं भी बरामद की गईं। जहर की सीसी भी मिली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH