बोर खुदाई के दौरान फटी धरती , देखते ही देखते जमीन में समा गया ट्रक और बोरवेल की गाड़ी

देश , 28/12/2024 4:53:48 PM
Anil Tamboli
बोर खुदाई के दौरान फटी धरती , देखते ही देखते जमीन में समा गया ट्रक और बोरवेल की गाड़ी
जैसलमेर 28 दिसम्बर 2024 - राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बोरवेल के लिए खुदाई हो रही थी. इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई और पानी की धारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठते हुए गिरने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक समेत पूरी मशीन जमीन अंदर समा गई है और नीचे से पानी का सैलाब उठ रहा है. इस घटना को देखकर स्थानीय लोग और ग्रामीण दहशत में हैं. यह घटना मोहनगढ़ इलाके की है।

जानकारी के अनुसार चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास मोहनगढ़ के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के खेत में सुबह करीब 10 बजे करीब बोरवेल की खुदाई की जा रही थी. करीब 850 फीट खुदाई के बाद अचानक तेज प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा. पानी की धारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठकर गिरने लगी. पानी के प्रेशर के कारण मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया. इस दौरान बोरवेल की खुदाई कर रही मशीन ट्रक के साथ गड्ढे में धंस गई. यह देखकर बोरवेल मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी और ग्रामीण मौके से दूर भाग गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के साथ भूजल विभाग को दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया कि बोरवेल से गैस निकली है, जिसकी वजह से पानी जमीन से 4 फीट ऊपर उठकर गिर रहा है. अगर ट्रक को हटाया गया तो गैस का रिसाव और ज्यादा बढ़ जाएगा. फिलहाल आम सूचना जारी कर उक्त जगह को खाली करवा दिया गया है और अस्थायी पुलिस चौकी लगाई गई है. तेल गैस कंपनी ONGC के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, ताकि उनकी टीम मौके पर आए तो कुछ समाधान हो. फिलहाल मौके पर गैस की बदबू आ रही है. गड्ढे में ट्रक फंसा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH