नए साल के जश्न में शराब पीने का लिमिट तय , इससे अधिक नही मिलेगी शराब

महाराष्ट्र , 28/12/2024 3:35:05 PM
Anil Tamboli
नए साल के जश्न में शराब पीने का लिमिट तय , इससे अधिक नही मिलेगी शराब
मुंबई 28 दिसम्बर 2024 - लोग अभी नए साल का जश्न मनाने की प्लानिंग ही कर रहे थे कि लोगों के न्यू ईयर के प्लान पर पानी फिर सकता है. सरकार ने 31 दिसंबर के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है. महाराष्ट्र में इस बार नए साल के जश्न को लेकर कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. नए साल पर शराब पर नई पाबंदी लगाई गई है. 31 दिसंबर की रात होटल और रिसॉर्ट्स में चार पैग से अधिक जाम नहीं छलका पाएंगे।

होटल एसोसिएशन का कहना है कि इस कदम के पीछे शराब की अधिकता से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. खासकर पार्टी के बाद जब लोग घर लौटते हैं. इसी वजह से होटल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है. एसोसिएशन कहा कहना है कि ग्राहक केवल चार पैग तक ही शराब पी सकते हैं. यह लोगों को सुरक्षित रखने की कोशिश है ताकि वे नशे में कोई गलती न करें।

गौरतलब है कि सरकार ने होटल, रेस्तरां, परमिट रूम और ऑर्केस्ट्रा बार को 31 दिसंबर की रात से सुबह 5 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है. इस नियम का उद्देश्य नए साल की रात का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय देना है, लेकिन साथ ही शराब की अधिकता से बचने की कोशिश भी की जा रही है।

इस बदलाव के कारण लोग नई साल की पार्टी में सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से जश्न मना सकेंगे. शराब की लिमिट के कारण न केवल दुर्घटनाएं घटेंगी, बल्कि इस कदम से लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा, हादसों से बचने के लिए होटल और रिसॉर्ट्स को यह निर्देश दिया गया है. शराब पीने वाले ग्राहकों के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे नशे में गाड़ी न चलाएं और दुर्घटनाओं से बचें. साथ शराब देने से पहले ग्राहकों की उम्र की पहचान करने के लिए पहचान पत्रों की जांच करने के निर्देश जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH