छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी के साथ युवती ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग , 28/12/2024 11:04:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी के साथ युवती ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग 28 दिसम्बर 2024 - प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज BMY चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से बात हो सकी है। 

श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था। शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत

कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका

ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH