तीन बच्चो की माँ के प्यार में पगलाया युवक , बदनामी से बचने उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 27-12-2024 12:22:35 AM
Anil Tamboli
तीन बच्चो की माँ के प्यार में पगलाया युवक , बदनामी से बचने उठाया यह कदम
गोरखपुर 26 दिसम्बर 2024 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन बच्चों की मां के प्यार में प्रेमी बुरी तरह फंस गया। वह शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे घुसते हुए देख लिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी को पकड़े जाने व बदनामी का डर सताने लगा, जिसके बाद उसने प्रेमिका के घर में ही फांसी लगा ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। उसको अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका का पति परिवार को पालने के लिए बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। मामला थाना क्षेत्र के फुलवरिया का है। 

मृतक की मां ने बिंद्रावती देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे शैलेंद्र निषाद (24) को गांव के ही चंद्रभूषण शर्मा की पत्नी प्रिती शर्मा ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसने उसको मिलने के लिए घर पर बुलाया था। गांव के लोगों ने उसको घर में घुसते देख लिया। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। घर के बाहर हंगामा होता देख प्रीति कमरे का ताला लगाकर बाहर आ गई। उसने ग्रामीणों से कहा कि कमरे में कोई भी नहीं है। इस दौरान ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर दिया, जिससे कमरे में बंद शैलेंद्र घबरा गया।

उसको बदनामी और पकड़े जाने का डर सताने लगा। उसने प्रीति के कमरे में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की को तोड़कर युवक को नीचे उतारा। उसकी सांसे चल रही थीं। उसको इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

युवक की शादी दो जून 2025 को होने वाली थी। मृतक युवक की मां ने प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। इधर, मामले के बाद से प्रेमिका फरार चल रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH