युवती ने पहले प्रेमी के साथ बनाया शारीरिक संबंध फिर काट दिया प्रेमी का प्रायवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश , 23/12/2024 8:22:56 AM
Anil Tamboli
युवती ने पहले प्रेमी के साथ बनाया शारीरिक संबंध फिर काट दिया प्रेमी का प्रायवेट पार्ट
मुज्जफरनगर 23 दिसम्बर 2024 - मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के रिश्ते से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के तय होने के बाद प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों ने एक गेस्ट में हाउस में कमरा लेकर संबंध बनाए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

पुलिस ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका का हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों एक गांव और एक ही जाति के हैं।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी युवक और युवती में आठ साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता मेरठ जनपद के एक कस्बे में कर दिया था। इस बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। 

शनिवार को प्रेमिका ने आखिरी बार प्रेमी से मिलने की बात कही थी। रविवार सुबह प्रेमी अपनी कार लेकर सुबह आठ बजे गांव से निकला और गांव के बाहर से प्रेमिका को बैठा लिया। दोनों ने पहले एक होटल में खाना खाया और उसके बाद कमल प्लाजा स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी युवती ने कागज काटने वाले कटर से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। 

शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को हिरासत में लिया गया है। थाने पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH