थोक में हुआ IPS अफसरों का तबादला , बदले गए 09 जिलों के पुलिस अधीक्षक , देखे पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश , 22/12/2024 4:10:28 PM
Anil Tamboli
थोक में हुआ IPS अफसरों का तबादला , बदले गए 09 जिलों के पुलिस अधीक्षक , देखे पूरी लिस्ट
लखनऊ 22 दिसम्बर 2024 - शासन के निर्देश पर DGP मुख्यालय ने रविवार को 9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 15 IPS अफसरों का तबादला कर दिया। बहराइच हिंसा के बाद DIG देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद एसपी वृंदा शुक्ला का तबादला महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) किया गया है। वहीं सिद्धार्थ नगर की SP प्राची सिंह को 32 वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, देवरिया और हाथरस के एसपी भी बदले गए हैं।

एडीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा और हाथरस के एसपी निपुन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का एसपी बनाया गया है। 

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का एसपी बनाया गया है। एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर देवरिया के एसपी बनाए गए हैं। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया, जबकि रामनयन सिंह को बहराइच का एसपी बनाया गया है। हाल में पीपीएस से आईपीएस बने चिरंजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का एसपी बनाया गया है। वह बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH