पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़ , कई महिलाएं दब कर हुई घायल , सभी का इलाज जारी

उत्तर प्रदेश , 20/12/2024 8:48:09 AM
Anil Tamboli
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़ , कई महिलाएं दब कर हुई घायल , सभी का इलाज जारी
मेरठ 20 दिसम्बर 2024 - उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. इन घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से एंट्री गेट पर हंगामा मच गया, जिसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने। ये भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी, लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है. हालांकि इस हंगामे में कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं आई है. जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दोजहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं।

आजतक से बात करते हुए मेरठ के SSP ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात है कि वहां कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पुलिस के साथ वॉलंटियर भी वहां मौजूद हैं. पूरी व्यवस्था रखी गई है. तत्काल घायलों को अटेंड किया गया है. SSP ने कहा कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH