सक्ती - पार्षद राम सजीवन देवांगन पर कांग्रेस लगाएगी दांव?? , नाम हुआ फायनल बस एलान होना बाकी

सक्ती , 18-12-2024 6:15:59 AM
Anil Tamboli
सक्ती - पार्षद राम सजीवन देवांगन पर कांग्रेस लगाएगी दांव?? , नाम हुआ फायनल बस एलान होना बाकी
सक्ती 18 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सक्ती में सभी वार्डो के आरक्षण का कार्य बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्पन्न हो गया है और अब अध्यक्ष पद के लिए होने वाले आरक्षण का सभी को इंतजार है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी निकाय क्षेत्रो में 50 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है ऐसे में यह कयास लगना शुरू हो गया है कि सक्ती पालिकाध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो सकता है। इसी सुगबुगाहट के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के दावेदारों में अध्यक्ष बनने की लालसा पैदा हो गई है। इन सबमे जो नाम निकल कर सामने आ रहा है उसमें वार्ड क्रमांक 02 के वर्तमान पार्षद राम सजीवन देवांगन का नाम पहले नंबर पर है।

ऐसा इसलिए क्योंकि राम सजीवन देवांगन समाज से है और सक्ती में देवांगन समाज की बहुलता है। साथ ही राम सजीवन नेता प्रतिपक्ष व सक्ती विधायक के काफी करीब है। राम सजीवन की टिकट भी इसलिए पक्की मानी जा रही है कि अगर राम सजीवन को कांग्रेस टिकट देती है तो देवांगन समाज का पूरा वोट कांग्रेस के खाते में जाएगी और सक्ती नगर पालिका में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा हो जाएगा।

देवांगन समाज की कांग्रेस और भाजपा दोनो से ही इस बात की नाराजगी रहती है कि सक्ती देवांगन बाहुल्य होने के बाद भी किसी पार्टी ने अब तक देवांगन समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका नही दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार कांग्रेस देवांगन समाज के किसी योग्य को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर सकती है ऐसे में राम सजीवन का नाम पहले नंबर पर होने की चर्चा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH