आरक्षक के प्यार में धोखा खाई युवती चाकू लेकर पँहुच गई थाने , फिर हुआ यह,,

उत्तर प्रदेश , 17/12/2024 5:19:23 AM
Anil Tamboli
आरक्षक के प्यार में धोखा खाई युवती चाकू लेकर पँहुच गई थाने , फिर हुआ यह,,
बिजनौर 17 दिसम्बर 2024 - बिजनौर में प्यार में धोखा खाई एक युवती सिपाही से शादी की जिद पर अड़ गई। युवती प्रेमी से शादी के लिए कहती रही, लेकिन सिपाही प्रेमी ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद युवती ने जो कदम उठाया उसके बाद पुलिस को भी हार मानना पड़ा। युवती गुस्से में चाकू लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गई। युवती का गुस्सा देखकर कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। 

प्रेमिका कोतवाली में ही परिजनों के सामने शादी की जिद पर अड़ गई। आत्महत्या करने की धमकी देने पर पुलिस ने कोतवाली के मंदिर के सामने ही एक दूसरे को वरमाला पहनवा दी। 

बता दें कि रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने ही गांव के पुलिस में तैनात सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सिपाही जनपद बुलंदशहर के शिकारपुरा थाने में तैनात है। सिपाही की प्रेमिका ने एक सप्ताह पहले धामपुर कोतवाली में शिकायत कर प्रेमी पर शादी ना करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को धामपुर कोतवाली बुलाया था। प्रेमी के पहुंचने की सूचना पर प्रेमिका भी हाथ में चाकू लेकर कोतवाली में जा धमकी। वह प्रेमी से शादी न होने पर पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने लगी। युवती के तेवर देख पुलिस ने सिपाही को समझा बुझाकर कोतवाली के मंदिर के सामने ही एक दूसरे के परिजनों की मौजूदगी में वरमाला पहनवा दी।

धामपुर ASP धर्म सिंह मार्छाल ने की बताया युवती ने बुलंदशहर के शिकारपुरा थाने में तैनात सिपाही जेके पुत्र पूरन के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। युवती मामले में मुकदमा दर्ज करना नहीं चाहती थी। वह सिपाही को कोतवाली बुलाने की मांग अड़ी हुई थी। सोमवार को सिपाही को धामपुर कोतवाली बुलाया गया था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH