कोचिंग सेंटर में जहरीली गैस का रिसाव , एक दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बेहोश

देश , 15/12/2024 7:44:23 PM
Anil Tamboli
कोचिंग सेंटर में जहरीली गैस का रिसाव , एक दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बेहोश
जयपुर 16 दिसम्बर 2024 - जयपुर में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. जयपुर में गोपालपुरा के पास उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में एक दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं. बताया जा रहा है कि गैस लीकेज होने की वजह से सभी छात्राएं बेहोश हुईं थीं. घटना के तुरंत बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया गया कि जयपुर में गोपालपुरा स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में रविवार को शाम के समय रीट क्लास चल रही थी. इस दौरान क्लास में करीब 350 स्टूडेंट बैठे हुए थे. इस बीच अचानक से कमरे के अंदर अजीब सी गंध आई और स्टूडेंट्स को खांसी आने लगी. देखते-देखते ही करीब एक दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं. जिससे हड़कंप मच गया।

बेहोश हुई छात्रों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. बातचीत में कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों ने कहा कि फर्स्ट फ्लोर पर 201 नंबर कमरे में रीट की कोचिंग चल रही थी. इस दौरान अचानक से कोने से अजीब सी गंध आई. जिससे कई छात्राएं बेहोश गई. हालांकि, पुलिस की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई कि किस वजह से छात्राएं बेहोश हुई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH