सक्ती के रजिस्ट्रार साहब बने बलि का बकरा , बिना कसूर के ही हो गए हलाल

सक्ती , 15-12-2024 7:31:23 PM
Anil Tamboli
सक्ती के रजिस्ट्रार साहब बने बलि का बकरा , बिना कसूर के ही हो गए हलाल
रायपुर 15 दिसम्बर 2024 - बलि का बकरा, मुहावरे का यह सटीक उदाहरण है। बिलासपुर के कमिश्नर महादेव कांवड़े ने सक्ती के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार को आदिवासी जमीन की बिना कलेक्टर की अनुमति के बिना रजिस्ट्री करने के मामले में सस्पेंड कर दिया। इसमें अब जो जानकारी आ रही है, उसमें कलेक्टर ने खुद ही यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया था कि डायवर्टेड ट्राईबल लैंड में अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती। कलेक्टर कोर्ट के इस आदेश के बाद रजिस्ट्री अधिकारी ने जमीन की रजिस्ट्री कर दी।

अब इस मामले में बवाल मच गया। पता चला है कि उस जमीन पर सक्ती के कुछ और लोगों की नजरें थी मगर उन्हें मिल नहीं पाई। सो, वे इसे लगे हवा देने। इसमें गोंडवाना पार्टी की इंट्री हो गई। आदिवासी जमीन की बिना अनुमति रजिस्ट्री के विरोध में पार्टी ने बीते 13 दिसंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी थी।

कलेक्ट्रेट के घेराव के अल्टीमेटम पर कलेक्टर हड़बड़ा गए। उन्होंने उल्टे रजिस्ट्री अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने पत्र लिख दिया। कलेक्टर ने अपने पत्र में भू-राजस्व संहिता और आदिवासी जमीन बिक्री के नियमों का हवाला देते हुए लिखा कि बिना कलेक्टर की अनुमति जमीन की रजिस्ट्री कर पंजीयन अधिकारी ने घोर अनियमितता की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद कमिश्नर ने रजिस्ट्री अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

बताते हैं, गोंडवाना पार्टी के अल्टीमेटम से सक्ती जिला प्रशासन घबरा गया। उसे लगा कि एक तो आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, दूसरा बलौदाबाजार जैसी कोई घटना हो गई, तो वे निबट जाएंगे। इसलिए, अधिकारी को बलि का बकरा बनाते हुए बिना कसूर के निलंबित करने का ड्राफ्ट तैयार कर दिया। कलेक्टर को इसका फायदा यह मिला कि गोंडवाना पार्टी का घेराव स्थगित हो गया। मगर एक अफसर बिना कसूर के सस्पेंड हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH