पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला पति , अवैध संबंध के शक में खत्म हुआ परिवार

देश , 14/12/2024 8:15:45 PM
Anil Tamboli
पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला पति , अवैध संबंध के शक में खत्म हुआ परिवार
हैदराबाद 15 दिसम्बर 2024 - फिरोजाबाद के एक युवक ने हैदराबाद में अपनी पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। पांच साल के बेटे को जिंदा छोड़ दिया, जिसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद यहां रह रहे परिवार में कोहराम मच गया। युवक के परिवार वालों शवों को लाने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में सिराज अली (41) पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला कोटला लंबी गली थाना दक्षिण पिछले छह साल से रहकर एक चूड़ी की दुकान पर काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले कानपुर की अहलिया (35) के साथ हुई। प्रेम विवाह के बाद उनके दो बेटे हुए। कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी कानपुर आ गई थी। किसी तरह एक महीने पहले सिराज अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर हैदराबाद आ गया।

पत्नी पर अवैध संबंधों के शक के चलते गुरुवार रात दोनों में काफी विवाद हुआ। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से विवाद हुआ। इस पर सिराज ने पत्नी अहलिया और ढाई साल के मासूम बेटे एहसान की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद पंखे पर फंदा बनाकर लटका और जान दे दी। बताया गया है कि पांच साल के बेटे अली जान को जिंदा छोड़ दिया ताकि वह आसपास के लोगों को बता सके।

पांच साल के बेटे अली जान ने भागकर आसपास के लोगों को जानकारी दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी के चरित्र पर संदेह की बात लिखी है। माता-पिता से हत्या के लिए माफी भी मांगी है। उधर हत्या की सूचना के बाद फिरोजाबाद में परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। शवों को लेने के लिए परिवार के लोग हैदराबाद पहुंचे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH