न्यायधानी में होटल कर्मचारी की मौत का मामला , होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
न्यायधानी में होटल कर्मचारी की मौत का मामला , होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज ,,
बिलासपुर 15 नवम्बर 2020 - काम के दौरान करेंट की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत के मामले में चकरभाठा पुलिस ने होटल शिवा इन के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है मृतक के परिवार व होटल कर्मचारियों का बयान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र के जलसो निवासी सागर कश्यप होटल शिवा इन में काम करता था। बीते 01 नवंबर की सुबह 10 बजे बिजली से चलने वाली फ्लोर मशीन से साफ-सफाई करने कर रहा था। इस दौरान करेंट लगने से वह बेहोश हो गया। होटल में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक यशवंत सराफ और मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता को दी। इसके बाद सागर को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला और भाई संतोष कौशिक ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद चकरभाठा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिवार के सदस्यों का बयान लिया। साथ ही होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता, कर्मचारी मोहन अहिरवार, संदीप लहरे, विजय कुमार शेखर, एमोस बारबो, राकेश यादव से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि घटना के लिए प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। इस पर पुलिस ने होटल शिवा इन के मालिक यशवंत सराफ और होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH