भाई पर रेप का झूठा आरोप लगाना युवती को पड़ा भारी , प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 12/12/2024 9:34:24 AM
Anil Tamboli
भाई पर रेप का झूठा आरोप लगाना युवती को पड़ा भारी , प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार
गाजियाबाद 12 दिसम्बर 2024 - गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है. जहां एक युवती अपने चचेरे भाई पर रेप का झूठा इल्जाम लगा कर फंसा दिया. जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई. जिसके बाद फर्जी रेप मुकदमे में अपने चचेरे भाई को फंसाने की साजिश रचने वाली युवती और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी पुलिस को  8 दिसंबर को सोशल मीडिया एक्स के जरिए एक सूचना मिली थी. जिसमें कुशलिया गांव की रहने वाली मुस्कान ने आरोप लगाया था कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पता चला कि 28 नवंबर को मसूरी थाना में शिकायकर्ता मुस्कान द्वारा मारपीट और गाली गलौच के संबंध में अपने चाचा और चचेरे भाई के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान से पूछताछ की थी. इस दौरान मुस्कान ने अपने चचेरे भाई पर आरोप लगाया था कि उसके साथ 8 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे दुष्कर्म किया गया. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई, जांच में पता चला कि ये घटना सुनियोजित थी और उसे पहले ही लड़की ने अपने साथी सरताज के साथ क्रिएट कर लिया था।

जांच में ये स्पष्ट हो गया कि कि मुस्कान द्वारा पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी. पुलिस तहकीकात में मिले तथ्यों के आधार पर थाना मसूरी द्वारा झूठे रेप के मुकदमे में फंसाने के आरोप में मुस्कान और सरताज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार मुस्कान और उसके साथी ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के बाद चचेरे भाई शोएब को फर्जी रेप के मुकदमे में फंसा कर मोटी ऐंठने के लिए उसके द्वारा फर्जी शिकायत दी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH