खूबसूरत साली को देखकर बिगड़ी जीजा की नीयत , अकेले पाकर लूट ली इज्जत , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश , 09-12-2024 11:12:49 PM
हरदोई 09 दिसम्बर 2024 - सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरे बहनोई ने साली से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साली गर्भवती हो गई जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने बड़े भाई के दामाद पर रेप का मामला दर्ज कराया है। घटना 13 जुलाई, 2024 की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरसा थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को बड़े भाई के दामाद श्रीपाल ने 17 वर्षीय बेटी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायत देर से सात दिसंबर को दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
















