पत्नी के सामने 10 साल की मासूम के साथ 03 दिन तक किया रेप , कोर्ट ने सुनाई यह सजा

देश , 05-12-2024 6:16:14 AM
Anil Tamboli
पत्नी के सामने 10 साल की मासूम के साथ 03 दिन तक किया रेप , कोर्ट ने सुनाई यह सजा
अजमेर 05 दिसम्बर 2024 - अजमेर की पॉक्सो कोर्ट ने 10 साल की मासूम से रेप के दो साल पुराने मामले में आरोपी को आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाया है। आरोपी की पत्नी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट भी जारी किया है। आरोपी पर 1 लाख 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पति-पत्नी ने मिलकर जंगल से मासूम का किडनैप किया था। इसके बाद गुजरात ले जाकर पत्नी के सामने ही पति ने 3 दिन तक उसका रेप किया था। 

सरकारी वकील रूपेंद्र परिहार ने बताया की पॉक्सो कोर्ट के जज राजीव कुमार बिजलानी ने बुधवार को राजसमंद निवासी युवक (28) को आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाई है। मामले में ट्रायल के दौरान आरोपी की पत्नी फरार हो गई थी। जिसे कोर्ट ने आरोपी की पत्नी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया है। मामले में 20 गवाह और 25 दस्तावेज पेश किए गए थे। 

सरकारी वकील रूपेंद्र परिहार ने बताया की अजमेर के मसूदा थाने में 3 अक्टूबर 2022 को नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 10 वर्षीय बेटी जंगल में टॉयलेट के लिए गई थी। वापस वह घर नहीं पहुंची। तलाश करने पर पता चला कि गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर पर आए रिश्तेदार और उसकी पत्नी भी गायब थे। पति-पत्नी पर शक जताते हुए पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। 

रूपेंद्र परिहार ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को आरोपी नाबालिग पीड़िता को कामलीघाट (कोलकाता) पर छोड़ कर फरार हो गए थे। तभी मसूदा पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया था। 

पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयानों में बताया था कि वह उस दिन जंगल में टॉयलेट के लिए गई थी। युवक और उसकी पत्नी उसे मिले और डरा धमकाकर किडनैप कर अजमेर के जवाजा ले गए थे। वहां से उसे राजसमंद के भीम ले गए। जहां उसे एक दिन रखने के बाद दूसरे दिन बस से अहमदाबाद ले गए थे। 3 दिन तक अहमदाबाद में किराए के कमरे में आरोपी ने पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH