न्यायधानी में एक युवक को गवाही देने की कीमत जान दे कर चुकानी पड़ी , आरोपियों ने दिनदहाड़े चाकू से गोदा ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
न्यायधानी में एक युवक को गवाही देने की कीमत जान दे कर चुकानी पड़ी , आरोपियों ने दिनदहाड़े चाकू से गोदा ,,
बिलासपुर 13 नवम्बर 2020 - दुकान में रंगोली बेच रहे युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पिता से भी युवकों ने मारपीट की। हमले में घायल युवक की मौत हो गई। घटना सिंधी कॉलोनी के कारगिल चौक की है। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद चौक में सन्नाटा पसर गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कारगिल चौक के पास रहने वाला 23 वर्षीय हरिशंकर उर्फ रोशन यादव ने अपने घर के पास रंगोली की दुकान लगाई थी। सुबह 11 बजे वह अपनी दुकान में था। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती निवासी फिरोज खान (24 वर्ष) , चांटीडीह निवासी अरमान खान (18 वर्ष) और चांटीडीह निवासी अकाश सिंह सोंधिया पहुंचे। आरोपी युवक चोरी के मामले में उनके खिलाफ गवाही देने पर रोशन से रंजिश रखते थे। तीनों ने दुकान में बैठे रोशन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

रोशन ने मदद के लिए जोर जोर से आवाज़ लगाने पर उसके पिता बल्लू यादव पहुंचे, तो अरमान और आकाश ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद फिरोज ने फिर से रोशन पर चाकू से हमला किया, जिससे बुरी तरह घायल रोशन बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। साथ ही युवक को अस्पताल पहुंचाया। सिम्स में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

3 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

एक साल पहले फिरोज एक मकान में चोरी कर रहा था। तब हरिशंकर उर्फ रोशन यादव और उसके साथियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। तभी से फिरोज रंजिश रखने लगा। पिछले साल दुर्गा विसर्जन के दौरान भी रोशन पर चाकू से हमला किया था। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले फिरोज और उसके साथी रॉड, लाठी व तलवार लेकर घर के आसपास घूम रहे थे। रोशन को जान से मारने की धमकी दी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH