सक्ती की छात्रा का रायगढ़ के हॉस्टल में मौत , बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन

रायगढ़ , 02/12/2024 1:49:59 PM
Anil Tamboli
सक्ती की छात्रा का रायगढ़ के हॉस्टल में मौत , बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन
रायगढ़ 02 दिसंबर 2024 - रायगढ़ जिले के वैदिक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली, जिसे आन फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अब छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जतायी जा रही है। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक छात्रा श्रेया गबेल मूलतः सक्ती जिला की रहने वाली थी। वह रायगढ़ में आकर वैदिक स्कूल के हॉस्टल में 12वीं बोर्ड की पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह बाथरूम गयी थी। लेकिन वहीं वह बेहोश होकर गिर गई।

हाॅस्टल में मौजूद दूसरी छात्राओं ने जब छात्रा को बेहोश होकर गिरते देखा, तो उन्होने स्कूल प्रबंधन इस बात की जानकारी दी। छात्रा को तत्काल अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन रायगढ़ पहुंचे। पुलिस को बिना सूचना दिए और बिना पोस्टमॉर्टम के शव को अपने गृह ग्राम ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने मालखरौदा पुलिस को सूचना दी है।वहीं जूटमिल पुलिस भी छात्रा के गांव के लिए रवाना हुई। 

इस घटना पर जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि हॉस्टल प्रबंधन से छात्रा की मौत की जानकारी काफी देर से मिली। तब तक परिजन छात्रा के शव लेकर अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गये थे। हाॅस्टल प्रबंधन छात्रा की मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम नहीं होने की वजह से मौत की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण सामने आ सकेंगे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH