जांजगीर चाम्पा - बुरी नियत रखने वाले पड़ोसी को महिला ने उतारा मौत के घाट , डंडे से पीट-पीट कर की हत्या

जांजगीर चाम्पा , 02/12/2024 10:44:21 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बुरी नियत रखने वाले पड़ोसी को महिला ने उतारा मौत के घाट , डंडे से पीट-पीट कर की हत्या
जांजगीर चाम्पा 02 दिसम्बर 2024 - महिला ने एक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या दी। महिला ने बताया कि आरोपी उस पर बुरी नियत रखता था। इसलिए डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार परसराम सूर्यवंशी (मृतक) बुरी नियत रखते हुए महिला सावित्री बाई रोहिदास (47) के घर जाकर परेशान करता था। जिससे तंग आकर महिला ने डंडे से सिर पर कई बार हमला कर परसराम सूर्यवंशी को घायल कर दिया। उसके बाद करीब 2 बजे उसे घसीटते हुए अपने घर से निकलकर नगर पंचायत जाने वाली सड़क पर छोड़ दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान 10 दिन तक इलाज चलने के बाद 24 अक्टूबर को मौत हो गई। बिलासपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर सारागांव थाने में केस डायरी पहुंचने पर धारा 194 BNS कायम कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बयान लिया। तब सावित्री का पता चला। इसके बाद 01 दिसंबर को सावित्री बाई रोहिदास को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की। तब उसने पिटाई करने की बात कबूल की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला सावित्री बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांजगीर चाम्पा - बुरी नियत रखने वाले पड़ोसी को महिला ने उतारा मौत के घाट , डंडे से पीट-पीट कर की हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH