छत्तीसगढ़ के नव गठित जिले में इस बात को लेकर ससुर ने बहु को उतारा मौत के घाट ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 14-11-2020 12:20:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के नव गठित जिले में इस बात को लेकर ससुर ने बहु को उतारा मौत के घाट ,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 13 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ के नव गठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गुरुवार की शाम ससुर ने डंडे से वार कर अपनी बहू की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव को उठाकर उसी के कमरे में जमीन पर रख दिया। 

दोनों के बीच कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था। गौरेला थाना पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक कोरजा बालधार गांव निवासी मुनीम चौधरी और उसकी बहू कौशल्या के बीच विवाद हुआ था। मुनीम के छोटे भाई पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 06 बजे बहू कौशल्या नहाकर बाहर निकली। बहू को पेटीकोट व ब्लाउज में देखकर ससुर मुनीम चौधरी ने टोका और कहा कि ढंग के कपड़े पहना करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ससुर मुनीम चौधरी ने डंडा लेकर बाड़ी में दौड़ा लिया और बहू के सिर पर उससे वार किया। सिर पर चोट लगने से कौशल्या मुंह के बल नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहू को मरा हुआ देखकर मुनीम ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए कौशल्या का शव उठाकर उसके कमरे में रख दिया। इसके बाद घर से बाहर गांव में निकल गया।

आरोपी ससुर मुनीम चौधरी पास में ही रहने वाले अपने छोटे भाई पवन चौधरी के घर पहुंचा। वहां बताया कि कौशल्या को करंट लग गया है और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी है। इस पर पवन मौके पर पहुंचा और भतीजे रानू से उसका शव पलटवा कर देखा तो सिर से खून बह रहा था और दो जगहों पर चोट के निशान थे व पास में कोई बिजली का तार भी नहीं पड़ा था जिसके बाद सुबह पवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH