चक्रवाती तूफान 'फेंगल’ मचाएगा तबाही , स्कूल-कॉलेज सब बंद , इन राज्यों में दिखेगा असर

नई दिल्ली , 29/11/2024 9:00:51 AM
Anil Tamboli
चक्रवाती तूफान 'फेंगल’ मचाएगा तबाही , स्कूल-कॉलेज सब बंद , इन राज्यों में दिखेगा असर
नई दिल्ली 29 नवम्बर 2024 - बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान फेंगल का असर दिखना शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात शनिवार को पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है।  

फेंगल 30 नवंबर को डिप्रेशन के रूप में तमिलनाडु तट को पार कर सकता है। ऐसा होने पर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र में अति भारी बारिश हो सकती है। ‘फेंगल’ के कहर को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है।

फेंगल को लेकर चेन्नई, तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान फेंगल के शुक्रवार को चेन्नई के तट से टकरा सकता है। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IMD के मुताबिक पूर्व भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की वजह से दबाव वाले क्षेत्र में विकसित हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 25 नवंबर तक इसके एक डिप्रेशन में तीव्र होने की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक यह चक्रवात एक गहरे डिप्रेशन में विकसित होने की उम्मीद है। अलग-अलग मॉडल इसके एक चक्रवाती तूफान में मजबूत होने की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टु, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलाडुथुरै, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, अरियालूर और तंजावुर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पुडुचेरी में भी तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। झारखंड में शुक्रवार से कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। फेंगल की वजह से झारखंड में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। झारखंड में शुक्रवार से सिस्टम के बाहरी बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH