जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत
जांजगीर चाम्पा , 29-11-2024 1:49:16 AM
जांजगीर चाम्पा 28 नवम्बर 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा कालिका होटल के सामने आज शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।
युवक होंडा साइन क्रमांक CG 11 AG 5090 पर सवार होकर कचहरी से नेताजी चौक की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस जांच में बाइक का पंजीकरण अनिल गुप्ता नामक व्यक्ति के नाम पर पाया गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
















