छत्तीसगढ़ - DEO को फर्जी लेटर थमाकर प्रिंसिपल दयाल सिंह बन गया था BEO , हुआ गिरफ्तार

कबीरधाम , 28/11/2024 9:55:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - DEO को फर्जी लेटर थमाकर प्रिंसिपल दयाल सिंह बन गया था BEO , हुआ गिरफ्तार
कवर्धा 28 नवंबर 2024 - आखिरकार फर्जी लेटर पर BEO बने दयाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने आरोपी BEO (मूल पद प्राचार्य) को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। अवर सचिव के फर्जी लेटर को थमाकर BEO बने दयाल सिंह के खिलाफ DEO ने मामला दर्ज कराया था। इससे पहले भी कई बार दयाल सिंह विवादों में रहे हैं। एक बार पूर्व में भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी के 25 मिनट बाद ही उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। वो सस्पेंड भी हो चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है।

नियुक्ति के लिए फर्जी आदेश पत्र का ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के बेंदरसी शासकीय हाई स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर दयाल सिंह बघेल की पोस्टिंग है। BEO बनने की चाह रखने वाले दयाल सिंह ने विगत 19 सितंबर को अवर सचिव की एक कूटरचित आदेश पत्र DEO योगदास साहू के समक्ष पेश किया गया। उक्त आदेश पत्र में बकायदा दयाल सिंह बघेल को BEO बनाने का आदेश दिया गया था।

दयाल सिंह ने BEO की पोस्टिंग के लिए अवर सचिव का फर्जी आदेश DEO को दे दिया था। पत्र के आधार पर DEO ने बकायदा प्रिंसिपल को BEO बनाने का आदेश भी जारी कर दिया। लेकिन बाद में जब उक्त अवर सचिव का आदेश पत्र फर्जी होने की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस फर्जीवाड़े पर DEO की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH