सक्ती - अधिवक्ता राकेश महंत ने युवती के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद की सजा , एक साल बाद मिला इंसाफ

सक्ती , 28-11-2024 3:42:28 AM
Anil Tamboli
सक्ती - अधिवक्ता राकेश महंत ने युवती के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद की सजा , एक साल बाद मिला इंसाफ
सक्ती 27 नवम्बर 2024 - फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश बी.आर.साहू ने 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में आरोपी का अपराध सिद्ध होने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया गया है। 

विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि 21 वर्षीय युवती दिनांक 25 नवंबर 2023 को अपने घर में अकेली थी। आरोपी सुनेपन का फायदा उठाकर दोपहर 12 बजे युवती के घर के अंदर आया फिर कुछ देर बाद घर से हड़बड़ाते हुए भाग गया। आरोपी को घर से भागते हुए युवती के बुआ ने देखा। जब वह घर अंदर जाकर देखी तो जमीन पर युवती की लाश पड़ी थी।

मृतका के बुआ ने तत्काल लोगो को बताया कि आरोपी हरिओम ने घर में आकर युवती की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर बाराद्वार पुलिस मौके पर पँहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी हरिओम राठौर को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी हरिओम राठौर के विरुद्ध अभियोग पत्र विशेष न्यायालय सक्ती में पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश बी.आर. साहू फास्टट्रैक कोर्ट द्वारा सिद्ध दोष पाए जाने पर धारा 302 BNS के अपराध के लिए आजीवन कारावास  एवं 5000, के अर्थदंड  की सजा से दंडित किया गया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी राकेश महंत विशेष लोक अभियोजक फास्टट्रैक कोर्ट सक्ती ने किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH