निर्माणाधीन मकान में नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/11/2024 7:18:06 PM
Anil Tamboli
निर्माणाधीन मकान में नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद 25 नवम्बर 2024 - यूपी के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल का शव रविवार सुबह कुइयांबूट गांव के एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने से पहले प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। मंगलसूत्र पहनाया। 

पुलिस को दोनों की लाश के पास से जहर के दो पैकेट, सिंदूर की डिब्बी, चूड़ी का डब्बा रखा मिला। प्रेमिका ने माथे पर सिंदूर, गले में मंगल सूत्र और पैरों में बिछिया पहन रखी थी। पुलिस ने दोनों की आत्महत्या करने की बात कही है। 

15 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। उसका 20 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पीओपी कारीगर था। दोनों पास के ही एक गांव में रहते थे। किशोरी 21 नवंबर की रात पिता और मां को खाने में नींद की गोली मिलाकर बेहोश करने के बाद घर से दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात, 48 हजार रुपये नगदी ले गई थी। पुलिस ने प्रेमी, उसके पिता और भाई के खिलाफ किशोरी को ले जाने की FIR दर्ज की थी। 

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच से लगता है कि दोनों ने शादी करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति साफ होगी। किशोरी जो जेवर घर से ले गई थी उसकी खोजबीन की जा रही है। लड़के के घरवाले घर पर ताला लगाकर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH