50 साल के प्रेमी ने 43 साल की प्रेमिका को चाकू मार कर खाया जहर , दोनो की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश , 24/11/2024 6:54:25 PM
Anil Tamboli
50 साल के प्रेमी ने 43 साल की प्रेमिका को चाकू मार कर खाया जहर , दोनो की हालत नाजुक
झांसी 25 नवम्बर 2024 - झांसी में प्रेमिका को चाकू मारकर प्रेमी ने खुद जहर खा लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपरा गांव की है। महिला के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

महिला की उम्र 43 साल थी एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मुरैना में रहता है। उसके गांव के कमलेश कुशवाहा (50) से प्रेम संबंध थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को महिला अपने खेत पर गई थी शाम करीब 7 बजे वह खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी कमलेश चाकू लेकर पहुंच गया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कमलेश ने चाकू निकालकर महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

महिला को लहूलुहान देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी कमलेश मौके से भाग गया। करीब 300 मीटर दूर उसने सुसाइड करने के लिए जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए। दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी है। 

सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि बड़ागांव के छपरा गांव प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी है। केस दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH