सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन लोगो से सावधान रहने की अपील , मोबाईल नंबर किया जारी

सक्ती , 22-11-2024 9:02:59 PM
Anil Tamboli
सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन लोगो से सावधान रहने की अपील , मोबाईल नंबर किया जारी
सक्ती 22 नवम्बर 2024 - जिला पुलिस सक्ती की आम नागरिकों से अपील की है कि ठण्ड के मौसम में क्षेत्र में घुमकर फेरी करने वालो से सावधान रहें, ये जगह जगह फेरी कर रेकी करते है फिर चोरी और ठगी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है।

सक्ती जिला पुलिस के मुताबिक ठण्ड को दस्तक के साथ ही तिब्बती और कश्मीरी गर्म कपड़ों के साथ फेरीवालों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। घर घर पहुंचकर दरवाजा खटखटा रहे हैं। खासकर दोपहर में घरेलु काम काज से खाली महिलाओं को लेडीज शूट और शाल दिखाकर ना केवल बेच रहे हैं। बल्कि घर की रेकी भी कर रहे हैं। बाहर से यकायक शहर में घुसे इन फेरीवालों से सावधान रहने की जरूरत है। 

सक्ती जिला पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि फेरीवालों का गैंग अलग-अलग समूह बनाकर मध्यप्रदेश की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दिया है। फेरी वालों का यह गैंग चोरी डकैती समेत प्राण घातक हमला करने से पीछे नहीं हटता है। वर्तमान में इस प्रकार के गैंग बिलासपुर तथा सरहदी जिलों में आने की चर्चा है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्म कपड़े बेचने के बहाने ठगो का गैंग प्रदेश में अपने मंसूबों को अंजाम देने पहुंचने लगा है। 

जानकारी मिली है कि गैंग जबलपुर से केंवची और शहडोल से पेन्ड्रा के अलग अलग रास्तों छत्तीसगढ में दाखिल हो गया है। ठगों का गैंग भारी भरकम गर्म कपड़ो का गठ्ठा लेकर महाराष्ट्र की सीमा को भी पार कर राजधानी में दस्तक दिया है। ठण्ड का कपड़ा लेकर फेरीवालों का गैंग सबसे पहले शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र को निशाना बनाते हैं। गांव में रहकर शहर के मकानों की रेकी करते हैं।

बिलासपुर,पेन्ड्रा, मुंगेली, कवर्धा जिले के गांवों में संगठित फेरीवाले सक्रिय हो गये हैं। गली मोहल्लों में लेडीज सूट गर्म कम्बल, चादर और अन्य कपड़ों के साथ फेरी वालों ने फेरी मारना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गैंग में शामिल ज्यादातर चेहरे बीदर और गुलबर्गा क्षेत्र से हैं। लेडीज सूट और चादर बेचने का नाटक करते हैं। गिरोह के सदस्य.. दिन में  गर्म कंबल या अन्य गर्म कपड़ा विक्रेता बनकर शहर के मोहल्लों, कॉलोनियो में घर घर पहुंचकर दस्तक दे रहे हैं। साथ ही सस्ता सामान बेचने के नाम पर.. घरों की रेकी भी कर रहे हैं।

सक्ती जिला पुलिस की अपील..

01 - मोहल्ले में आने वाले संदिग्ध लोगो की जानकारी समय समय पर स्थानीय पुलिस के साथ साझा करें। खासकर नए किरायेदार की जानकारी भी साझा करें। 

02 - बाहर से आने वाले किरायेदारों को थाने में सूचना आवष्यक रूप से दें। बाहर से आकर फेरी करने वालों पर नजर रखें।

03 - आपको कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या किसी पर संदेह हो तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सक्ती 9479189615 पर सूचना दें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH