छत्तीसगढ़ - शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , युवक ने फावड़ा मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

रायपुर , 20-11-2024 4:40:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , युवक ने फावड़ा मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट
रायपुर 20 नवम्बर 2024 - राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के पास ही बैठ गया। 

जानकारी के मुताबिक विनायक सिटी में मजदूरी का काम करने वाले संतोष कुमार (40 साल) और नोहर मानिकपुरी (23 साल) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हो गई। 

बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि 'कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर' ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से उसके सिर पर कई वार दिए। इस हमले में संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों मजदूर यहां पर अकेले ही रहते थे। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH