छत्तीसगढ़ का करोड़पति आरक्षक , गांजा तस्करी से बनाई इतनी संपत्ति की विभाग भी हो गया हैरान

रायपुर , 19-11-2024 9:09:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का करोड़पति आरक्षक , गांजा तस्करी से बनाई इतनी संपत्ति की विभाग भी हो गया हैरान
रायपुर 19 नवम्बर 2024 - गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार GRP का सिपाही लक्ष्मण गाईन की संपत्ति देखकर पुलिस के बड़े अधिकारी स्तब्ध हैं। 40 हजार वेतन पाने वाला सिपाही ने गांजे की तस्करी से पिछले पांच साल में करोड़ों रुपए बनाया। उसके पास बिलासपुर के कंचन विहार में करोड़ रुपए से अधिक का मकान है। दुनिया का सबसे महंगा बाइक हार्ले डेविडसन रखता है। इसके अलावा हुंडई वरना , मारुति स्वीफ्ट और टाटा की हैरियर कार है। पुलिस की जांच में उसके पास कई प्लॉट का पता चला है।

लक्ष्मण गाईन ड्रग तस्करी में 2018 में गिरफ्तार हुआ था। वह डेढ़ साल तक जेल में रहा। उसके बाद फिर इसी धंधे में लग गया। खुफिया पुलिस के सूत्रों ने बताया कि GRP के गांजा रैकेट का लक्ष्मण सरगना था। सीनियर अफसरों के संरक्षण में गांजा की तस्करी कर उसने इतने पैसे कमा लिए हैं कि कानून के लंबे हाथ से बेखौफ हो गया है। गिरफ्तारी के समय भी वह निश्चिंत था कि जल्द ही वह छूट कर आ जाएगा। GRP से लेकर PHQ तक के अफसरों का उसे संरक्षण मिला हुआ था।

बता दें की GRP के जवान संगठित रूप से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। खुफिया जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने चार कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में एक IPS की संलिप्तता सामने आ रही है। तस्करी के लिए नाते-रिश्तेदारों के नाम पर 45 बैंक अकाउंट खोला गया था। इसमें करीब 15 करोड़ की लेनदेन का खुलासा हुआ है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को आदेश दिया है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए। DGP ने निःपक्ष जांच के लिए बिलासपुर SP रजनेश सिंह को केस सौंप दिया है। रजनेश ने मीडिया को बताया कि कोलकाता से एक बड़े ड्रग पैडलर को पुलिस ने पकड़ा है। इनके साथ मिलकर GRP गांजा और ड्रग की तस्करी कर रही थी।

ताज़ा समाचार

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH