छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास गैंगवार , दो युवकों की बेरहमी से हत्या , मची सनसनी

रायपुर , 19-11-2024 8:13:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास गैंगवार , दो युवकों की बेरहमी से हत्या , मची सनसनी
रायपुर 19 नवंबर 2024 -  राजधानी में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार के बाद डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास सोमवार की देर शाम हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया। इस वारदात के बाद हत्या का बदला लेने दूसरे गैंग के बदमाशें ने हरीश नामक युवक को घर से घसीटकर ले गये फिर आरोपियों ने घर से करीब 3 किलोमीटर दूर ले जाकर हरीश को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक आमासिवनी स्थित विदेशी शराब दुकान में पीने के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने रोहित सागर नामक युवक की हत्या कर दी। पूरी वारदात शराब दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक चाकू और लाठी से वार करते दिख रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि पहली हत्या रात 8 से 9 बजे के आसपास की हुई। मामले में पुलिस जांच कर ही रही थी, इसी बीच 2 घंटे के बाद हरीश साहू का घर से अपहरण कर उसकी हत्या की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा। 

स्थानीय पार्षद गोपेश कुमार साहू ने बताया कि हरीश साहू को करीब 25-30 लोगों घर में घुसकर किडनैप किया, सभी आरोपी मिनी ट्रक से पहुंचे थे। हरीश को घर से दूर ले जाकर बेरहमी से बांधकर मार डाला गया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH