सांसद की मटन पार्टी में बोटी की जगह परोस दिया गया तरी , पार्टी स्थल हुआ जंग के मैदान में तब्दील

उत्तर प्रदेश , 16-11-2024 1:17:46 AM
Anil Tamboli
सांसद की मटन पार्टी में बोटी की जगह परोस दिया गया तरी , पार्टी स्थल हुआ जंग के मैदान में तब्दील
मिर्जापुर 15 नवम्बर 2024 - यूपी के भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के मिर्जापुर स्थित कार्यालय पर बीती रात मटन पार्टी रखी गई. इस कार्यक्रम में आसपास गांव के लगभग 250 लोग शामिल हुए. कार्यालय के अंदर जमीन पर बैठ कर लोग बकरे (मटन) की बोटी का आनंद ले रहे थे. सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन पार्टी में उस वक्त माहौल बदल गया, जब बीजेपी सांसद के ड्राइवर के भाई ने पार्टी में पहुंचे युवक को बोटी की जगह सिर्फ तरी (रसा) परोस दिया।

बस फिर क्या था, बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर युवक भड़क उठा. आरोप है कि उसने अपशब्द बोलते हुए आपत्ति जताई और जब परोसने वाले ने विरोध किया तो उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद बवाल मच गया. देखते ही देखते सांसद जी के कार्यालय में चल रही पार्टी जंग का मैदान बन गई. यहां दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले. मारपीट देख पंगत में बैठे लोग अपने-अपने पत्तल लेकर भाग खड़े हुए।

 मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, जब बवाल शुरू हुआ लोग पंगत में बैठकर मटन का लुत्फ उठा रहे थे. लेकिन मारपीट देख कई लोग वहां से खिसक लिए. कुछ तो हाथों में बोटी और रोटी लेकर घर जाते दिखाई दिए. बाद में किसी तरह से समझा-बुझा कर मामले को शांत करवाया गया. मारपीट के दौरान कुछ युवकों को चोट आने की खबर है।

वहीं, इस पूरी घटना पर बीजेपी सांसद के कार्यालय के प्रभारी उमाशंकर बिंद ने बताया कि रात में शराब के नशे में पड़ोसी गांव के कुछ लोग आपस मे भिड़ गए थे. यहां पर आपस में एक भोज का कार्यक्रम था जिसमें करीब ढाई सौ लोग आए थे. सब सुकून से खाना खाने के बाद अपने-अपने चले गए. स्थिति सामान्य है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH