बारातियों से भरी बस ने ट्रेलर को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 13/11/2024 9:11:17 AM
Anil Tamboli
बारातियों से भरी बस ने ट्रेलर को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
फतेहपुर 13 नवम्बर 2024 - कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोविंदपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह प्रयागराज से नोएडा जा रही बारातियों से भरी बस हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि 15 से अधिक बाराती घायल हैं। जिन्हें बिंदकी CHC, गोपालगंज PHC और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाजुक हालत में दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। 

प्रयागराज के घूमनगंज थाने के विसनापुरी कालोनी मुंडेरा निवासी नरेंद्र सिंह के बेटे मेजर मंजीत सिंह का नोएडा सेक्टर 76/25 के एक होटल से आज तिलक, रिसेप्शन और कल (14 अक्टूबर ) को शादी का कार्यक्रम था। मुंडेरा प्रयागराज से एक बस में रिश्तेदार और परिजन समेत 23 लोग मंगलवार देर रात करीब एक बजे नोएडा के लिए निकले थे। 

बुधवार भोर पहर करीब पौने चार बजे बस जैसे ही कल्यानपुर थाना के मौहार के नजदीक गोविंदपुर मोड़ पर पहुंची हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर भी छतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त अधिकतर बस सवार सो रहे थे। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। कई सवार फंस गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH