छत्तीसगढ़ - तय समय पर नहीं हो पायेगा निकाय चुनाव , नए साल में अधिकारी संभालेंगे कामकाज

रायपुर , 13-11-2024 7:50:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तय समय पर नहीं हो पायेगा निकाय चुनाव , नए साल में अधिकारी संभालेंगे कामकाज
रायपुर 13 नवम्बर 2024 - प्रदेश के ज्‍यादातर नगरीय निकायों की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्‍ताह में पूरा हो जाएगा। नियमानुसार इससे पहले नई परिषद का चुनाव हो जाना चाहिए, लेकिन राज्‍य चुनाव आयोग की तैयारियों को देखते हुए इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में जनवरी से राज्‍य के निकायों की कमान प्रशासकों को सौंपी जा सकती है।

इससे पहले 2019 में नगरीय निकाय चुनाव हुए थे। तब 15 नवंबर को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हुई थी और दिसंबर के अंत में चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई थी। इस बार भी नवंबर के पहले सप्‍ताह में निकाय चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होने की उम्‍मीद की जा रही थी, लेकिन जाति सर्वे और वार्डों के आरक्षण और परिसीमन में देर के कारण ऐसा नहीं हो सकता। निकाय चुनावों में विलंब की दो और वजह है। एक तो राज्‍य सरकार पंचायत और निकाय का चुनाव एक साथ करना चाह रही है दूसरे मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नए नियमों के कारण भी देर हो रही है।

 बता दें राज्‍य सरकार ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत अब 01 अक्‍टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी वोट देने का अधिकार मिल जाएगा। इसकी वजह से मतदाता सूची के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा।

ऐसे में अगर 11 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के दूसरे दिन भी चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जाती है तो कम से कम 25 दिन बाद मतदान होगा। ऐसे में वोटिंग फरवरी में चली जाएगी। चुनाव परिणाम आने और नई परिषद के गठन में आधा फरवरी निकल जाएगा। इस बीच जनवरी के पहले सप्‍ताह में मौजूदा परिषदों का कार्यकाल समाप्‍त हो जाएगा। ऐसे में सरकार महीनेभर के लिए प्रशासक की नियुक्‍त की जा सकती है।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH