अवैध संबंध में पति की हत्या कर बागेश्वर धाम में जाकर पत्नी बन गई सेवादार , ऐसे हुई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 13-11-2024 2:11:46 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में पति की हत्या कर बागेश्वर धाम में जाकर पत्नी बन गई सेवादार , ऐसे हुई गिरफ्तार
कानपुर 12 नवम्बर 2024 - कानपुर में बिधनू में सात महीने पहले देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला छतरपुर के बागेश्वर धाम से पकड़ी गई। उसके साथ आरोपी देवर भी था। आश्रम में दोनों भेष बदल सेवादार बनकर रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के देवर से अवैध संबंध हो गए थे। पति को जानकारी हो गई तो दोनों ने उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था।

मूलरूप से लखीमपुर खीरी के कुड़री रूप सेनारूप गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश अवस्थी अपने दो छोटे भाइयों मनोज और मयानंद के साथ बिधनू के खेरसा गांव स्थित ननिहाल में रहते थे। मयानंद दो साल पहले अपने गांव लौट गया था और वहां खेती- बाड़ी कर रहा था। दिनेश ने हत्या से एक साल पूर्व ही लखीमपुर निवासी पूनम उर्फ गुड़िया नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पूनम और मनोज के बीच प्रेम संबंध हो गए। दिनेश को दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो इसे लेकर घर पर विवाद शुरू हो गया। 

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को दिनेश ने पत्नी पूनम और मनोज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों ने दिनेश को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसे मौत के घाट उतारने के बाद हाथ-पैर बांध कर शव को घर से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया। 26 अप्रैल को शव तालाब में उतराया मनोज डंडे से उसे नीचे करने लगा। इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ भाग निकला।

सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में लखीमपुर खीरी और सीतापुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी पर कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच मनोज और पूनम का मोबाइल ऑन हुआ और सर्विलांस टीम ने उनकी लोकेशन चेक की, लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने के बाद दोनों बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर छिपे हुए थे। बिधनू पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH