10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला , देर रात सरकार ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश , 11/11/2024 6:24:44 AM
Anil Tamboli
10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला , देर रात सरकार ने जारी किया आदेश
लखनऊ 11 नवम्बर 2024 - योगी सरकार ने 10 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के सचिव और विशेष सचिव हटा दिए गए हैं. इसके अलावा IAS राजशेखर जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे. उनसे और जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं. इसके अलावा वन एवं पर्यावरण के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह को भी हटाकर प्रतीक्षारत रख दिया गया है. नमामि गंगे की विशेष सचिव प्रणेता ऐश्वर्या को हटाकर यूपी एग्रो भेज दिया गया है। 

अनिल कुमार तृतीय और अनिल गर्ग को ज्यादा चार्ज से नवाजा गया. अनिल कुमार तृतीय श्रम एवं सेवायोजन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव थे. उन्हें इन जिम्मेदारियों के साथ ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. अनिल गर्ग जोकि सिंचाई एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के प्रमुख सचिव के साथ ही स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 प्रबंध निदेशक, यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लिमिटेड तथा यूपी एग्रो रवि रंजन को सिर्फ यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक ही रखा गया है. इसके अलावा विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और यूपी शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक और यूपी जल निगम की जिम्मेदारी संभाल रही प्रणेता एश्वर्या को यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग औऱ विधिक बाट माप विज्ञान की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रभाष कुमार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति का विशेष सचिव, यूपी जल निगम का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया. आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया. आगरा मंडल की अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन को राज्य महिला आयोग का सचिव बनाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH