महिला सब इंस्पेक्टर को अपने इंस्पेक्टर पति से जान का खतरा , मामला पंहुचा थाने

उत्तर प्रदेश , 10/11/2024 8:01:57 PM
Anil Tamboli
महिला सब इंस्पेक्टर को अपने इंस्पेक्टर पति से जान का खतरा , मामला पंहुचा थाने
लखनऊ 11 नवम्बर 2024 - लखनऊ में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने इंस्पेक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला उप निरीक्षक ने कहा कि पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं. उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो पति ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. इस पूरे मामले को लेकर महिला उप निरीक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ महानगर में महिला उप निरीक्षक के पहले पति की मौत हो गई थी. उनका एक बेटा है. तीन साल पहले महिला उप ने एक इंस्पेक्टर से शादी की थी, जो लखनऊ मेट्रो में तैनात है. शादी के बाद महिला अपने बेटे के साथ पति और जेठ-जेठानी के साथ रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया. घटना के दिन यानी 21 सितंबर को रात करीब 11:45 कमरे में इंस्पेक्टर पति को उसकी जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया. जब विरोध किया तो जेठानी और उसके पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की।

यह भी आरोप है कि भाभी के पति और जेठ ने बाल पकड़कर घसीटकर कमरे में ले गया और अश्लीलता की. इसी के साथ मुंह न खोलने को भी कहा गया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी. आरोपियों ने महिला को घर से भगा दिया. इसके बाद पीड़िता इस मामले को लेकर महानगर थाने पहुंची और इंस्पेक्टर पति, जेठानी और जेठ के खिलाफ केस दर्ज कराया।

डीसीपी नॉर्थ जोन RN सिंह के मुताबिक, महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति और जेठ-जेठानी खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस पूरे मामले में सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है. महिला सब इंस्पेक्टर के आरोप के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH