विवाहिता ने प्रेमी के दो बच्चो को दिया जन्म , तीसरी बार प्रेग्नेंट होने पर खुला राज , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 10/11/2024 2:27:59 PM
Anil Tamboli
विवाहिता ने प्रेमी के दो बच्चो को दिया जन्म , तीसरी बार प्रेग्नेंट होने पर खुला राज , फिर हुआ यह
महराजगंज 10 नवम्बर 2024 - उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक शादीशुदा महिला प्रेमी के बच्चों की मां बन गई. महिला के पति को इस बात की भनक तक नहीं लगी. यह मामला तब खुला, जब पति की गैरमौजूदगी में महिला तीसरी बार प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद दो बच्चों की मां और सात महीने की प्रेग्नेंट महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली। मामला पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

दरअसल, महिला की शादी पहले एक ग्रामीण युवक से हुई थी दोनों के बीच सामान्य जीवन चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक अन्य युवक से शुरू हो गया. इसके बाद दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे. यह सिलसिला बढ़ता गया और महिला प्रेमी के दो बच्चों की मां बन गई, लेकिन उसके पति को इसकी जानकारी नहीं हुई. पति की अनदेखी का फायदा उठाते हुए महिला का अपने प्रेमी से रिलेशन चलता रहा।

हाल ही में महिला अपने पति की गैर मौजूदगी में फिर से प्रेग्नेंट हो गई. वह सात महीने की गर्भवती हुई, तब मामले का सच सामने आ गया. महिला के पति को इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद पति ने अपनी पत्नी से मामले को लेकर पूछा तो महिला ने सब कुछ स्वीकार कर लिया. अपने साथ हुए धोखे से आहत पति ने तुरंत पत्नी को घर से निकाल दिया. इसके बाद महिला के पास कोई विकल्प नहीं था तो उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही।

महिला का प्रेमी पहले तो शादी से इंकार करने लगा लेकिन समाज के डर और लोकलाज की वजह से उसने अंततः शादी के लिए हां कर दी. इसके बाद दोनों पनियरा नगर पंचायत के रहसु गुरु मंदिर पहुंचे, जहां रीति-रिवाज से शादी कर ली. इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH