छत्तीसगढ़ - वापस करना होगा महतारी वंदन योजना की राशि , विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर , 10-11-2024 5:26:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वापस करना होगा महतारी वंदन योजना की राशि , विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर 10 नवम्बर 2024 - महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेम चेंजर रही है. सरकार ने वादा पूरा भी किया और हर महीने महिलाओं के खातों में ₹1000 दिए जा रहे हैं. अब जब सरकार को बने 9 महीने का समय बीत चुका है, तब सरकार ने इस योजना की मॉनिटरिंग शुरू की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग से एक आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में कहा गया है कि ऐसी महिलाओं का पता लगाया जाए, जिनकी इस योजना में पंजीयन के बाद मृत्यु हो चुकी है. हर हाल में ऐसी परिस्थितियों पर रोक लगाने के निर्देश हैं, जिसमें किसी मृत महिला के खाते में योजना की राशि हस्तांतरित की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास का मैदानी अमला डोर टू डोर सर्वे कर रहा है और यह प्राथमिकता से पता लगाया जा रहा है कि ऐसी कोई महिला उनके क्षेत्र में तो नहीं है, जिसकी मौत हो चुकी है और राशि खाते में जा रही है. इस योजना की मंशा जरूरतमंद महिला को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना है ताकि उसके हाथ में काम से कम महीने के ₹1000 मौजूद हो।

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक ने सभी जिलों के लिए ये आदेश भेजा है. दरअसल कुछ हितग्राहियों की मृत्यु की जानकारी देरी से मिलने पर 1-2 महीने की राशि का भुगतान महिलाओं के खातों में हो जाता है. ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए मृत महिलाओं के नाम मंगाए जा रहे हैं और उनके खातों से मृत्यु बाद जमा राशि वापस लिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि जिन मृत महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है, वो वापस ली जाएगी. इसके लिए अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है. राशि लौटाने की जिम्मेदारी मृत महिलाओं के परिजनों की होगी।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH