छत्तीसगढ़ - अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका

रायपुर , 10-11-2024 4:50:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका
रायपुर 10 नवम्बर 2024 - राजधानी रायपुर के पॉश एरिया में एक लड़की की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। शव एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिला है। कुत्ते जब शव के अंग को पकड़कर सड़क पर दौड़े तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। 

जानकारी के मुताबिक, कलर्स मॉल के पास बिल्डर कंपनी की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट है। शनिवार की रात सात बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि वहां से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं पास में एक इंसान की खोपड़ी पड़ी हुई थी। आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने खोपड़ी को बाल के सहारे सड़क पर लाया था। 

पुलिस जब बिल्डिंग के अंदर घुसी। तो अंदर ढेर सारा मलबा पड़ा हुआ था और तेज बदबू आ रही थी। मलबा हटाकर देखा गया तो अंदर एक लड़की की लाश पड़ी थी जो अर्धनग्न हालत में थी। इसके बाद पुलिस ने फौरन मेडिकल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। पुलिस आशंका जता रही है कि युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर के ऊपर सिर का हिस्सा अलग हो चुका था। 

इसके अलावा पैरों के हिस्से भी जानवरों ने नोंच लिए थे। लाश का चेहरा नहीं होने की वजह से पुलिस युवती की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि कद-काठी और कपड़ों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH