कोचिंग सेंटर में दो शिक्षकों ने NEET की छात्रा को बनाया हवस का शिकार , ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

उत्तर प्रदेश , 09/11/2024 3:59:20 PM
Anil Tamboli
कोचिंग सेंटर में दो शिक्षकों ने NEET की छात्रा को बनाया हवस का शिकार , ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
कानपुर 09 नवम्बर 2024 - कानपुर में NEET की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक कोचिंग संस्थान के दो प्रमुख शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष पुरानी इस घटना के लिए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शिक्षकों में से एक ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसको वायरल करने की धमकी देकर 06 महीने से अधिक समय तक लड़की का यौन शोषण किया। आरोपी शिक्षकों की पहचान जीव विज्ञान के शिक्षक साहिल सिद्दीकी और रसायन विज्ञान के शिक्षक विकास पोरवाल के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तब से साहिल सिद्दीकी ने छह महीने से अधिक समय तक उसे अपने फ्लैट में बंधक बना कर रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार- बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद कोचिंग के एक अन्य शिक्षक विकास पोरवाल ने भी उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 में हुई इस घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 328 (अपराध के इरादे से किसी को जहर या नशीला पदार्थ देना) , 376 (2) N (एक ही महिला के साथ बार-बार रेप करना), 344 (दस या उससे अधिक दिनों तक गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POSCO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH