छत्तीसगढ़ - घर मे लगी भीषण आग , 05 की जिंदा जल कर मौत , प्रसासन ने लिया मौके का जायजा

सूरजपुर , 07-11-2024 6:07:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे लगी भीषण आग , 05 की जिंदा जल कर मौत , प्रसासन ने लिया मौके का जायजा
सूरजपुर 07 नवम्बर 2024 - रामानुजनगर के सोनपुर गांव में दिलकेश्वर साहू नामक किसान के घर मंगलवार की देर रात अचानक आग लग जाने से खलिहान में रखा धान व पैरा के साथ ही घर जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से घर में बंधे पांच मवेशियों की भी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मराबी समेत रामानुजनगर एवं सूरजपुर SDM ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक दिलकेश्वर साहू मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। बुधवार तड़के चार बजे आग की तपिश से नींद खुलने पर उसने देखा कि उसके घर से आग की लपटे निकल रही है। स्थिति को भांपते हुए वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकाल कर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर में लगी आग को बुझाने की मशक्कत की। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। तब तक दिलकेश्वर के मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

दिलकेश्वर ने बताया कि खलिहान के बगल वाले कमरे में बंधी उसकी चार गाय और एक भैंस की आग से जलने की वजह से मौत हो गई। इसके अलावा मकान का छप्पर और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग की वजह से उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH