थाने पँहुच कर युवती ने कहा साहब बदनाम हो गई हूं अब तो मेरी शादी करा ही दो , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 04/11/2024 6:04:35 PM
Anil Tamboli
थाने पँहुच कर युवती ने कहा साहब बदनाम हो गई हूं अब तो मेरी शादी करा ही दो , जाने क्या है मामला
गोरखपुर 04 नवम्बर 2024 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कोचिंग टीचर अपने दोस्त संग दुकान पर कॉफी पी रही थी कभ वहां कुछ युवक पहुंचे और उन्हें थाने लेकर गए और कहने लगे कि इन दोनों के खिलाफ एक्शन लिया जाए. क्योंकि ऐसे लोगों के कारण गांव का माहौल खराब होता है। इसी बीच, युवती भी जिद पर अड़ गई और कहने लगी कि अब तो वो बदनाम हो ही गई है, इसलिए उसकी शादी उसी के दोस्त से करवा दी जाए।

यह पूरा मामला गोरखपुर  के खजनी इलाके का है। गांव की रहने वाली युवती कस्बे में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। बीते रविवार को वह अपने दोस्त के साथ कस्बे की ही एक दुकान में बैठकर कॉफी पी रही थी, तभी वहां उसके गांव के कुछ युवक पहुंच गए. वो महिला टीचर रर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। 

कहने लगे कि, तुम जैसे लोगों की ऐसी हरकतों के कारण गांव का माहौल खराब होता है। फिर युवकों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जब युवती और उसके दोस्त को थाने ले जाया गया तो युवती ने ये भी कहा कि, -ये बस मेरा दोस्त है। लेकिन, इन लोगों ने मुझे और मेरे दोस्त को बदनाम कर दिया है। अब मुझसे कोई और तो शादी करेगा नहीं, इसलिए आप मेरी शादी मेरे इसी दोस्त से करवा दो। युवती की ये बात सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

पुलिस वालों ने महिला टीचर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो जिद पर अड़ी रही। उधर, जो युवक महिला टीचर और उसके दोस्त को थाने लाए थे, वो चुपचाप वहां से चलते बने। घंटों तक थाने में यूं ही हंगामा चलता रहा। महिला टीचर के परिजन भी थाने आ पहुंचे। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि महिला टीचर की शादी उसके दोस्त से ही करवाई जाएगी। फिलहाल, महिला टीचर के परिजनों ने इसके लिए समय मांगा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH