12 साल की नाबालिग के साथ चार दिनों तक ट्रक में रेप , ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 02/11/2024 8:27:55 PM
Anil Tamboli
12 साल की नाबालिग के साथ चार दिनों तक ट्रक में रेप , ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम
पानीपत 03 नवम्बर 2024 - हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली कस्बे में राह चलती एक 12 साल की नाबालिग का ट्रक चालक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद वह नाबालिग को ट्रक में ही इधर-उधर अपने काम पर ले जाता रहा। चार दिन तक उसके साथ ट्रक में ही रेप किया। पांचवें दिन वह लड़की को अपने घर ले गया। जहां उसने अपनी पत्नी को बताया कि ये लड़की उसे राह चलती मिली है। अगली सुबह उसने लड़की को किराया देकर एक ऑटो में बैठा दिया। 

इधर, पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जिस दौरान पुलिस ने पहले लड़की को बरामद किया। कई पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी को भी पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी शेर नगर, मुजफ्फरनगर, यूपी हाल किरायेदार नूरवाला के रूप में हुई।

मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए तो नाबालिग ने बताया वह घर से निकलकर अकेले सनौली रोड पर पैदल जा रही थी। तभी पीछे से एक बड़ी गाड़ी आई। चालक ने गाड़ी रोककर उसे आगे छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया। जिसने अपना नाम शिवकुमार बताया था। वह गाड़ी में उससे बात करने लगा और झांसा दिया। 

वह थोड़ा सा चलने पर उसको एक फैक्ट्री में ले गया। वहां से गाड़ी में सामान भरकर वह उसे भी अपने साथ काफी जगह पर ले गया। गाड़ी वाले ने उसके साथ गाड़ी में ही कई बार रेप किया। किशोरी का पानीपत नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें उससे रेप की पुष्टि हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH